रावी न्यूज मोहाली
शिवसेना हिन्द 26 जनवरी को पंजाब में अलग अलग जगह तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी और प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन कर देश को युवायों को साथ लेकर देश भक्ति से सराबोर किया जाएगा। शिव सेना हिन्द की एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस पार्टी सुप्रीमो निशान्त शर्मा जी के दिशा निर्देश से हुई जिसमें विशेष तौर वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमिंदर भट्टी,पंजाब लीगल सेल के प्रधान केतन शर्मा,पंजाब यूथ चेयरमैन सोनू राणा,यूथ प्रवक्ता कीरत सिंह मोहाली, राहुल मनचंदा, और कुलविंदर गोली शामिल हुए.परमिंदर भट्टी ने कहा कि गृह मंत्रालय ने सिख्स फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू को आंतकी घोषित किया हुआ है,लेकिन इसके बावजूद वह देश और हमारे राष्ट्रीय ध्वज को लेकर भड़काऊ बयानबाजी करता है,और एक वीडियो जारी करके देश के मान सम्मान कुर्बानी के प्रतीक झंडे को न फहराने की अपील करते हुए युवायों को तिरंगे का अपमान करने की नसीहत देता दिख रहा है,जिस का शिव सैना हिन्द कड़ा विरोध करती है,और राष्ट्रिय ध्वज के मान सन्मान को लेकर 26 जनवरी को पूरे पंजाब में अलग अलग जगह तिरंगा यात्रा निकालकर अमन शांति का सन्देश दिया जायेगा। अगर किसी ने ने तिरंगे और तिरंगा यात्रा को रोकने की कोशिश की तो उसका मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा की पन्नू हमेशा हमारे देश हिंदुस्तान के बारे में गलत बोलता है कभी 2020 रेफरेंडम के नाम पर हमारे पंजाब में अंतिक फैलाने की कोशिश करता है कभी युवायों को भड़का कर हमारे देश से अलग होने की बात करता है। परन्तु हमारे देश को दोफाड़ करने की नीयत पर मुहतोड़ जवाब लोगो ने पन्नू को रेफरेंडम 2020 की हवा निकाल कर दे दिया है,लेकिन इसके बावजूद पन्नू पाकिस्तान की isi के कहने पर और अपने आकाओं के हुक्म पर हमेशा हिंदुस्तान के खिलाफ बयानबाजी करता है। इस लिए शिव सेना पंजाब में कोई भी खालिस्तान समर्थक अगर पन्नू के हक़ में सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट वायरल करता है तो उन के खिलाफ तुरन्त एफआईआर दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डालना चाहिए।