रावी न्यूज चंडीगढ़
पंजाब में आज शांतिपूर्ण ढंग से हुए पंजाबी वोटरों का मतदान राज्य के मिजाज को दर्शाता है। पंजाबियों ने आज पंजाबियत, शांतिपूर्ण और समृद्ध पंजाब के लिए मतदान किया है। यह कहना है राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा के उत्तरी क्षेत्र के राज्यों के प्रभारी सौदान सिंह का। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने पंजाब के बेहतर भविष्य व पंजाबियत के लिए मतदान किया है। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और पंजाब ने हमेशा देश की सुरक्षा के लिए सबसे आगे खड़े होने का गौरव प्राप्त है।
सौदान सिंह ने कहा कि चाहे सीमाओं की रक्षा करना की बात हो या हरित क्रांति की शुरुआत, पंजाब ने भारत के अन्न भंडार में सबसे ज्यादा योगदान देकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने आज के दिन को राज्य के भाग्य में एक “ऐतिहासिक दिन” बताते हुए कहा कि देश में पंजाब की एक अनूठी स्थिति और भूमिका है। एक शत्रु देश के बगल में स्थित एक सीमावर्ती राज्य होने के नाते यह आसान नहीं है, लेकिन पंजाबी हमेशा एकजुट और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से पंजाब की जनता द्वारा आपना कीमती वोट डालने के लिए मतदाताओं धन्यवाद किया। सौदान सिंह ने कहा कि मतदान के लिए बूथों पर तैनात कर्मचारियों की राज्य और राष्ट्र के प्रति उत्कृष्ट कर्तव्य के लिए सराहना की जाए कम है।