रावी न्यूज बटाला
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा की बेटी सुखमनी बाजवा द्वारा आज हरनाम नगर और प्रेम नगर क्षेत्र में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार किया गया और लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए सुखमनी बाजवा ने कहा कि विगत दिवस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जालंधर में की गई रैली से पंजाब में भाजपा की आंधी चल पड़ी है और लोग भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पंजाब के साथ विशेष लगाव है और उन्होंने हमेशा पंजाब और पंजाबियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा हरनाम नगर और प्रेम नगर में डोर टू डोर प्रचार किया गया और यहां के लोगों द्वारा जो भाजपा को प्यार और समर्थन दिया गया है, उसके लिए वह उनकी आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इस बार विरोधी पार्टियों को सबक सिखाते हुए भाजपा की नीतियों पर मोहर लगाएंगे और भाजपा की सरकार बनने पर राज्यवासियों के साथ किया गया एक -एक वायदा पूरा किया जाएगा।