रावी न्यूज कपूरथला
भाजपा एनजीओ सेल के प्रदेश प्रधान निपुण शर्मा के दिशानिर्देशों तहत भाजपा एनजीओ सेल के प्रदेश महासचि हरीश शर्मा,भाजपा एनजीओ सेल के सीनियर नेता राजेश मनन,युवा मोर्चा के कार्यकारणी सदस्य आशु पूरी,युवा मोर्चा के कार्यकारणी सदस्य अभिषेक चड्डा,दीपक मल्होत्रा,बॉबी शर्मा,एनजीओ सेल के जिला प्रधान राजन चौहान एक बैठक का आयोजन कर प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी की पांच जनवरी को फिरोजपुर रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने के विचार विमर्श किया।बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरीश शर्मा ने कहा कि विश्वविख्यात भारत की काशी का कायाकल्प करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीदों की धरती फिरोजपुर में पधार रहे हैं।भाजपा नेताओ ने कहा कि यह पंजाब के लिए एक अविस्मरणीय दिन होगा।क्योंकि इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीजीआई के सेटेलाइट विंग का उद्घाटन करने के साथ साथ हेरिटेज सिटी कपूरथला के लिए मैडिकल कालेज का भी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।भाजपा नेताओ ने कहा सभी भाजपा एनजीओ का हर कार्यकर्त्ता प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी की देश और समाज प्रति सोच और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतिओ और प्रदेश की चन्नी सरकार की लोग-विरोधी नीतियाँ और भ्रष्टाचार के बारे लोगों को जागरूक करने के लिए दिन रात मेहनत करेगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दोगले चरित्र और भ्रष्टाचार से लोग भली-भाँति जानकार हो चुके हैं और कांग्रेस को वोट डाल कर पहले ही ख़ून के रो रहे हैं,इस लिए इस बार विधान सभा चुनावो में सूबो के लोग इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सत्ता से एक उखड फेंकेगे।उन्होंने कहा कि लोग पंजाब में सत्ता बदलने का मन बना चुके हैं और भाजपा को इस बदलाव के तौर पर देख रहे हैं।क्योंकि जनता जानती है कि भाजपा जनता के साथ जो वादे करेगी,वह ज़रूर पूरे होंगे।क्योंकि प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के लोगों के साथ किये वादे पूरे किये हैं,इस लिए लोगों ने प्रदेश के विकास के लिए पंजाब में डबल इंजन वाली सरकार बनाने का मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा एनजीओ के कार्यकर्ता इन चुनावो में भाजपा उम्मीदवारों की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता जी-जान के भाजपा की मजबूती के लिए काम करने में लगा है।उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय कोरोना संकट दौरान जिस तरह प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी ने देश का नेतृत्व किया और अपनी मजबूत इच्छा शक्ति का प्रदर्शन किया,उस के साथ चीन की सभी योजनाएँ असफल रही।