रावी न्यूज गुरदासपुर
गांव तिब्बड़ में हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। पाहड़ा ने कहा कि आज उनकी ओर से गांव तिब्बड़ में चुनाव कार्यालय खोला गया है। उन्होंने कहा कि अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने जो वादे किए थे, उनको पूरा कर दिखाया है। हलके के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में युद्ध स्तर पर विकास कार्य करवाए गए हैं। लोगों की प्रत्येक समस्या का निवारण किया गया है। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस पार्टी की नीतियों से खुश हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल में युद्ध स्तर पर विकास कार्य करवाए गए हैं। गलियों,नालियों,खेल ग्राउंड,सड़कों, शहर के चौकों के सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा चुनाव में विकास कार्यों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रधान दर्शन महाजन,हरदयाल सिंह गजनीपुर व गांवों के सरपंच उपस्थित थे।