रावी न्यूज गुरदासपुर
नगर कौंसिल गुरदासपुर के अध्यक्ष एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा ने बाजवा कालोनी व संत नगर में चल रहे विकास कार्य़ों का जायजा लिया। अध्यक्ष बलजीत पाहड़ा ने कहा कि हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के नेतृत्व में हलका गुरदासपुर में युद्ध स्तर पर विकास कार्य़ किए जा रहे हैं। हलके के शहरी क्षेत्र में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं। आज उनकी ओर से शहर की बाजवा कालोनी व संत नगर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछेक दिनों में चल रहे सभी विकास कार्य मुकम्मल कर लिए जाएंगे। लोगों की प्रत्येक मांग को पूरा किया जा रहा है। हलके की जनता को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा द्वारा हलके के ग्रामीण व शहरी एरिया में विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं।