रावी न्यूज हिमाचल
जैसे कि हिमाचल प्रदेश में विधान सभा चुनावों का बिगुल बज चुका है, चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी को हिमाचल में बड़ा झटका लगने की खबर है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा संगठन मंत्री ने आप को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। बताते हैं कि आप के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन मंत्री सतीश ठाकुर सहित कई नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गये हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने ट्वीट हेंडल से इस बात की पुष्टि की है।