रावी न्यूज
ध्यानपुर। महान तपस्वी योगीराज सतिगुरू श्री बावा लाल दयाल जी महाराज के वें 666वें जन्म दिवस को समर्पित श्री श्री 1008 श्री महंत राम सुंदर दास जी की आज्ञा अनुसार श्री बावा लाल दयाल सेवक सभा की तरफ से फतेहगढ़ चूड़ियां में 7 दिवसीय प्रभात फेरियां आयोजित की जा रही हैं। प्रैस को जानकारी देते सभा के अध्य्क्ष एडवोकेट विकरमजीत धनोतरा ने बताया कि प्रेत्यक वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्थानीय शहर में 7 फरवरी से 13 फरवरी तक प्रभात फेरियां निकालीं जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह प्रभात फेरियां रोजाना की सुबह 4 बजे मंदिर बाबा गिठी दास मुख्य बाज़ार से आरंभ होंगी, जो शहर के अलग-अलग हिस्सों के द्वारा होती हुई वापिस उक्त मंदिर में आरती के बाद संपन होंगी। अध्य्क्ष धनोतरा ने बताया कि प्रभात फेरियों को लेकर संगत में भारी उत्साह पाया जा रहा है।
इस मौके सत्यापाल शर्मा, सुरिन्दर कुमार शर्मा, विजय जोली, तजिन्दर शर्मा, सुरजीत पठानिया, मा. सुभाष शर्मा, सुनील कुमार, सुरिन्दर भाटिया, प्रबोध कुमार, नरिन्दर पासी, विने पठानिया, दर्शन लाल, अनिल कुमार, राजन शर्मा, अश्वनी सोनी, मनजीत गोलडी, प्रदीप सेठी, गुरदेव सन्नी, अश्वनी भारद्वाज, सन्दीप जोशी, मनोज कुमार, अमित पांधी, अनिल कुमार, प्रदीप जोशी अन्य उपस्थित थे।