रावी न्यूज
गुरदासपुर। भाजपा गुरदासपुर के जिला महासचिव कमलजीत चावला सहित अन्य भाजपा पदाधकारियों की भाजपा छोड़ कर हलका जत्थेदार गुरबचन सिंह बब्बेहाली के नेतृत्व में अकाली दल में शामिल होने का समाचार है। शिशिरोमिण अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सिरोपा पहना कर पार्टी में शामिल किया है।
जानकारी के अनुसार भाजपा गुरदासपुर के जिला महासचिव कमलजीत चावला के अलावा गुरबख्श सिंह महासचिव दोरांगला, किरपाल सिंह मंडल उप प्रधान दोरांगला, सरदूल पाल मंडल उप प्रधान भाजपा दोरांगला, अजैब सिंह मंडल प्रधान किसान मोर्चा पुराना शाला, हरदीप सिंह पूर्व सचिव एस.सी मोर्चा, सुरिंदर सिंह बूथ अध्यक्ष, तिलक राज पूर्व सरपंच, राजू डलहोत्रा अध्यक्ष एस.सी मोर्चा दोरांगला, गणेश दास पूर्व सरपंच पुराना शाला, शाम सुंदर चावला महासचिव दुकानदार यूनियन पुराना शाला ने भाजपा को अलविदा कह शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने की घोषणा की है। काबिले जिक्र है कि यह सभी भाजपा पदाधिकारी जिला जत्थेदार गुरबचन सिंह बब्बेहाली के नेतृत्व में अकाली दल में शामिल हुए हैं तथा शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुरबीर सिंह बादल ने उक्त लोगों को सिरोपा पहना कर उन्हें पार्टी में शामिल किया है।