गुरदासपुर। पंजाब पुलिस में अपनी सेवाएं दे चुके गुरदासपुर के रहने वाले मुख्तियार सिंह का आज हदय गति रुकने से निधन हो गया।
मुख्तियार सिंह पंजाब पुलिस में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उनकी बढिया सेवाओं के चलते उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। मंगलवार को अचानक हदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके निधन पर बीडीपीओ सुखजिंदर सिंह वडैच, हरजीत सिंह माहल यूएसए वालों ने शोक व्यक्त किया और कहा कि मुख्तियार सिंह की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होने उनके परिवार के सदस्यों के साथ शोक व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार गुरदासपुर के बटाला रोड स्थित शमशानघाट में दोपहर एक बजे होगा।