रावी न्यूज
मुंबई। बालीवुड अभिनेता सैफ अलीखान की पत्नी करीना कपूर ने रविवार को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आज सुबह करीब नौ बजे करीना ने बच्चे को जन्म दिया। करीना के पिता रणधीर कपूर ने खबर की पुष्टि की है। करीना सैफ अली खान की दूसरी पत्नी है और साल 2012 में दोनों वैवाहिक बंधन में बंधे थे। करीना ने चार साल पहले अपने पुत्र तैमूर को जन्म दिया था। अगस्त से सोशल मीडिया पर करीना के गर्भवती होने की खबरें आ रही थी। करीना के दूसरे बेटे को जन्म देने की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर बधाईयां देने वालों का सिलसिला शुरु हो गया है। रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी पोस्ट में लिखा है बधाई बेबो और सैफ और अभिनेता नसीरुद्धीन शाह ने करीना की तस्वीर पोस्ट की है।