गुरदासपुर : करनाल टोल प्लाजा पर किसानों पर हुए लीठाचार्ज के विरोध में आम आदमी पार्टी के वर्करों ने नेता बघेल सिंह की अध्यक्षता में डाकखाना चौक में केंद्र सरकार का पुतला जलाया। इससे पहले आप वर्करों ने शहर में रैली करके केंद्र सरकार को जमकर कोसा।
बघेल सिंह ने कहा कि पिछले नौ माह से किसान अपने अधिकारों को लेकर दिल्ली के बार्डरों पर डटे हुए हैं, मगर केंद्र सरकार उनकी मांग को प्रवान करने की बजाए किसानों पर लाठीचार्ज करवा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बड़े कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल दिल्ली में किसानों का सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों का साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।